गोरखपुर। गोरखपुर-मंड़ुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब किड़िहरापुर स्टेशन पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने 15103, 15104 गोरखपुर-मंड़ुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का किड़िहरापुर स्टेशन पर 16 नवंबर से छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर ठहराव के लिए निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने कहा कि 15103 गोरखपुर-मंड़ुवाडीह-गोरखपुर एक्सप्रेस किड़िहरापुर स्टेशन पर शाम 6:18 बजे आ कर 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 05104 गोरखपुर-मंड़ुवाडीह-गोरखपुर एक्सप्रेस किड़िहरापुर स्टेशन पर सुबह 07:55 बजे आकर 07:57 बजे प्रस्थान करेगी।