रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन
गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी वर्डघाट की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध, यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन का मंचन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण आदर्श रामलीला मंडल मानस उत्थान समिति जनकपुर के कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी। यजमान के रूप में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन मौजूद रहे। रामलीला के शुरूआत विश्वामित्र जी के यज्ञ प्रसंग से हुई। ताड़का, मढी सुभाहु नामक राक्षस खून की बरसात कर यज्ञ में विघभन पैदा करते हैं। इसी बीच आकाशवाणी होती है कि राक्षसों को मारने वाला अवध में जन्म ले चुका है। आप राजा दशरथ के यहां से राम-लक्ष्मण को ले आए। विश्वामित्र अयोध्या से राम-लक्ष्मण को आश्रम लाते हैं। भगवान राम ताड़का का बध करते हैं और अहिल्या का उद्धार करते हैं।