गोरखपुर। रेलवे में सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन की ऑनलाइन परीक्षाएं नौ अगस्त से गोरखपुर में चार केंद्रों पर होगी। 31 अगस्त तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 30 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। गीडा स्थित केआईपीएम, बुद्धा इंस्टीट्यूट, नौसढ़ स्थित कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर सहित चार परीक्षा केंद्रों बनाए गए है। यहां अहमदाबाद, पटियाला, जालंधर, भुवनेश्वर, नागपुर, रायपुर के उम्मीदवार परीक्षा देंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा की तैयारियां कर ली गई है। रोजाना तीन हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।