कौड़ीराम। गगहा थानाक्षेत्र के कौवाराम निवासी एक महिला की शुक्रवार देर शाम बिजली गिरने से मौत हो गई। महिला के साथ साथ में काम कर रही तीन अन्य महिलाएं झुलस गईं। बारिश के दौरान चार महिलाएं बगल के गांव चवरियां बुजुर्ग के एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान बिजली गिरने से कौवाराम निवासिनी इशरावती (50) पत्नी ललिता की मौके पर मौत हो गई। वहीं जागीरथी (50) पत्नी रमाकांत, अमरावती (45) पत्नी मोतीलाल और बिंदू (18) पुत्री रामकरन झुलस गईं। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बांसगांव विजयनारायण सिंह, राजस्व टीम और पुलिस ने जानकारी जुटाई।