फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार परीक्षा केंद्र हटाए गए, 19 बढ़े

Thu, 30 Nov 2017 11:23 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर गुरुवार को जनपदीय समिति की बैठक डीएम मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिसमें शिकायतों को देखते हुए चार परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया और 19 नए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संस्तुति यूपी बोर्ड मुख्यालय को भेजी गई है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 87 केंद्र बनाए थे। जिस पर आपत्ति मांगी गई थी। कुल 138 लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसमें परीक्षा केेंद्र बनाए जाने के लिए 103 लोगों ने आवेदन दिया था, जबकि 35 लोगों ने अधिक दूरी पर विद्यालय आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के जनपदीय समिति की बैठक हुई है। जिसमें आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। डीएम के निर्देेश पर रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेेेज रमवापुर सरकारी, सावित्री देवी कन्या इंटर कॉलेज बौर ब्यास, बेगम हाजी बाबा हकीकुल्लाह गर्ल्स इंटर कॉलेेेेज ककरहिया और आदर्श जनता इंटर कॉलेज अजांव महुली का प्रस्ताव बोर्ड मुख्यालय को नहीं भेजा गया है। इसी के साथ ही 19 नए परीक्षा केंद्रों बढ़ाए जाने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी गई है। नवीन परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें