फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 13 और सदस्य पर 194 नामांकन

Wed, 08 Nov 2017 11:14 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
बढ़नी में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते सपा प्रत्याशी रामनरेश उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में बुधवार से नामांकन ने जोर पकड़ा। पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 13 और सदस्य के लिए 194 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। सदर और बढ़नी से सपा उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा। अन्य निकायों में सपा उम्मीदवार गुरुवार को नामांकन करेंगे। भीड़ के चलते पूरे दिन तहसील कार्यालयों पर गहमागहमी की स्थिति रही। जिले की छह निकायों में अब तक अध्यक्ष पद के लिए 19 और सदस्य के लिए 306 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को सदर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का खाता खुला। सपा उम्मीदवार के रूप में संजय कसौधन ने पर्चा दाखिल किया। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर से जुलूस की शक्ल में सपाइयों का जत्था तहसील कार्यालय की ओर बढ़ा। जुलूस में प्रत्याशी समेत जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, लालजी यादव, रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, शिवेंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसील परिसर में बने नामांकन कक्ष में एसडीएम सदर डॉ.महेंद्र कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र पेश किया। इस सीट से कन्हैया वर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। उधर, सदर तहसील में ही चल रही उसका बाजार नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बिंदकली, अमेरिका व सावित्री देवी ने पर्चा भरा। दो सेट में नामांकन कर चुकी प्रमिला अग्रहरी ने भी तीसरा सेट जमा किया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ से एआईएमआईएम उम्मीदवार इजहार, निर्दलीय प्रभावती व अनूप ने नामांकन किया। वहीं बढनी से सपा प्रत्याशी रामनरेश उपाध्याय, विजय व चंद्रावती ने पर्चा जमा किया। बांसी नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। यहां पहले सपा प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी थी, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने से इसे स्थगित कर दिया गया। डुमरियागंज नगर पंचायत से बसपा उम्मीदवार जफर अहमद व अजय कुमार यादव ने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उम्मीदवारों के जुलूस को गेट पर ही रोक दिया गया। वहां से सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक ही अंदर प्रवेश पा सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें