फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा(सिद्धार्थनगर)। कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर रविवार को दो दुकानदारों में सामान के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें छह लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संघर्ष के दौरान सरिया, लाठी और डंडे का भी प्रयोग किया गया। कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बिस्कोहर मार्ग पर मशीन पार्ट्स की दुकान है। कुछ ही दूरी पर एक दूसरी हार्डवेयर की दुकान है। दोनों दुकानदारों में व्यापारिक रूप से सामान लेनदेन होता रहा है। रविवार को सामान के दाम को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख दोनों दुकानदार व उनके परिजन आमने-सामने हो गए। मारपीट में जय कुमार, अशोक कुमार, बृजेश, रामविलास, अवधेश समेत एक राहगीर को चोटें आई। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बृजेश व रामविलास की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ इटवा जयदीप दुबे ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें