फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भागीरथी कृषक इण्टर कालेज भगीरथ नगर विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथ नगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मेजबान टीम 31 अंक लेकर विजयी हुई। सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी लक्ष्मीपुर की टीम 22 अंक लेकर उप विजेता बनी। जूनियर वर्ग में साधुशरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी 36 अंक हासिल कर विजेता बना। भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथ नगर 14 अंक लेकर उप विजेता रहा। बालिका वर्ग जूनियर में साधु शरण इंटर कॉलेज बेलवां काजी विजेता और भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथ नगर उप विजेता बना। प्रबंधक संजीव राय ने पुरस्कार का वितरण किया। प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी राय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें