गोरखपुर। तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर आएंगे। वह इन तीन दिनों में वह गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत छह जिले मथेंगे। गोंडा, बहराइच और बाराबंकी में मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। वह बुधवार सुबह 11.10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी होंगे। एयरपोर्ट से वह पहले जिला अस्पताल जाएंगे। वहां ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन करेंगे। फिर गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। वह कुछ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज जाएंगे और गोरखपुर, बस्ती मंडल के अफसरों के साथ बैठक करने के बाद मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सीसीयू का उद्घाटन करेंगे। मंदिर में रत्रि विश्राम के बाद 10 अगस्त को मुख्यमंत्री महराजगंज और फिर सिद्धार्थनगर जाएंगे। दोनों ही जगह पार्टी के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को लौटकर गोरखपुर सर्किट हाउस में 6.15 बजे से चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बार मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन गुरुवार को 10.55 बजे हेलीकॉप्टर से गोंडा रवाना होंगे। वह से बहराइच और बाराबंकी जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।
नौ अगस्त के कार्यक्रम
11.10 बजे- गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
11.35 बजे- जिला अस्पताल जाएंगे
11.40 से 12.10 बजे- रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे
12.15 बजे- गोरखपुर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे
12.15 से 1.30 बजे- प्रधानमंत्री आवास (शहरी) का प्रमाण पत्र वितरण व योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
1.30 बजे- बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे
1.50 से 2.20 बजे- मेडिकल कालेज में कार्यक्रम
2.50 बजे- गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे
दस अगस्त के कार्यक्रम
9.55 बजे- एमपी पॉलीटेकिभन हेलीपैड से महराजगंज प्रस्थान
10.25 बजे- आईटीएम चेहरी, महराजगंज आगमन
10.25 से 10.45 बजे- जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात
11 से 12.30 बजे- सांसद, विधायकों और अफसरों के साथ बैठक
12.45 बजे- आईटीएम चेहरी से प्रस्थान
12.55 बजे- टाउन एरिया घुघली, महराजगंज आगमन
12.55 बजे से 1.15 बजे- गोरक्षनाथ सेंट्रल एकेडमी का लोकार्पण
1.30 से 1.45 बजे- चैनपुर घुघली में सहभोज
1.45 से 2.20 बजे - थाना, तहसील, चिकित्सालय का निरीक्षण
2.25 बजे- महराजगंज से प्रस्थान
2.45 बजे- सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन आगमन
2.55 से 3.15 बजे- पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात
3.20 से 5 बजे- कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद, विधायक व अधिकारियों के साथ बैठक
5 से 5.30 बजे- थाना, तहसील, चिकित्सालय का निरीक्षण
5.45 बजे सिद्धार्थनगर से प्रस्थान
6.15 बजे- गोरखपुर सर्किट हाउस आगमन
6.15 से 7.15 बजे तक- चैंबर्स आफ इंडस्ट्रीज के साथ बैठक
7.30 बजे- गोरखनाथ मंदिर आगमन
11 अगस्त के कार्यक्रम
सुबह 10.10 बजे- एमपी पालिटेकिभनक से प्रस्थान
सुबह 10.55 बजे- गोंडा आगमन
सुबह 11 बजे से 3.30 बजे- गोंडा, बहराइच व बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण
दोपहर 4.05 बजे- लखनऊ प्रस्थान