फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति और मस्ती का सतरंगी जश्न

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नया साल। पहला दिन। उत्साह और उल्लास। आने वाले 12 महीने खुशियों के हों, अधिकतर लोगों के दिन की शुरूआत इसी प्रार्थना के साथ हुई। मंदिर, चर्च या गुरुद्वारे में सिर नवाकर निकलने के बाद परिवार के साथ सैर-सपाटा और पिकनिक। हर ओर शुभकामनाओं का लेन-देन। सोशल मीडिया पर तो इसी की भरमार थी। धमाल की होड़ में बाइक पर फर्राटा भरते युवा। सिनेमाघर या मॉल दोनों खचाखच। दूसरों से मिलने के लिए आवाजाही इतनी कि कई सड़कें जाम होती रहीं। शहर में कुछ ऐसा ही रंग था 2019 के स्वागत का।

पिकनिक की मस्ती

लोगों ने साल के पहले दिन को सैरसपाटे से यादगार बनाने की कोशिश की। व्ही पार्क, पंत पार्क, रानी लक्ष्मी बाई पार्क, लालडिग्गी पार्क में बड़ी संख्या में परिवार पिकनिक मनाने जुटे। तमाम परिवार कुशीनगर और नेपाल भी गए।

उपहारों की खरीदारी

अजीजों के लिए उपहारों की खरीदारी भी खूब हुई। गोलघर में गिफ्ट की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ रही। कार्ड, फूल और बुके भी खूब बिके। बाजार में चॉकलेट गिफ्ट पैक की भी मांग रही।

होटल-मल्टीप्लेक्स फुल

खाना खास न हो तो जश्न कैसा। होटल शिवाय, सेवेन डेज, चौधरी स्वीट हाउस, गणेश आदि होटल-रेस्तरां पूरे दिन भरे रहे। क्लार्क्स ग्रैंड में सुगम संगीत के विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन हॉल तक में दर्शक उमड़े। कई फिल्मों के सारे टिकट एक दिन पहले ही बुक हो चुके थे।

नौका विहार रहा गुलजार

रामगढ़ ताल का नौका विहार पूरे दिन गुलजार रहा। लोग परिवार के साथ यहां आए और प्रकृति के निकट साल के पहले दिन को यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें