फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता नरसिंह नारायण पांडेय का निधन

Tue, 09 Jan 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पूर्व एमपी नरसिंह नारायण पांडेय
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा के सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह नारायण पांडेय का सोमवार को निधन हो गया। कांग्रेसियों ने बैठक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि नरसिंह नारायण पांडेय सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उनके जैसा उत्तम विचार रखने वाला और नेहरू-गांधी परिवार के लिए निष्ठावान नेता दूसरा कोई शायद ही मिले। ईश्वर उनके पौत्र रोहन व विशाल सहित समस्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे राजघाट पर किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल सोनकर, संजीव सिंह सोनू, अनवर हुसैन, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम, दिलीप कुमार निषाद, लालचंद निषाद, जयंत पाठक, कलंजय त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, अरुण सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें