फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत

Wed, 18 Oct 2017 11:18 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। रामजानकारी मार्ग पर बकौली कला गांव के पास बुधवार सुबह बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद घबड़ाया चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। बकौली कला गांव निवासी 75 वर्षीय मुनीर अहमद सुबह करीब छह बजे रामजानकी मार्ग की तरफ टहलने गए थे। उसी दौरान सड़क पार करते समय धनघटा से शनिचरा की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बाइक चालक भी गिरा, लेकिन उसे मामूली चोट आई और वह बाइक छोड़ कर भाग निकला। घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। बाद में गांव और उनके परिवार के लोग भी पहुंचे और मुनीर अहमद को इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले गए। जहां उन्हें देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि वृद्ध का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर पीड़ित परिजन सदमे थे। गांव के लोग भी यहीं कह रहे थे कि बाइक चालक की लापरवाही की वजह से वृद्ध की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें