फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने खनन ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी ट्रक संचालक एसोसिएशन ने खनन ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया है। जेल बाईपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद भवन निर्माण सामग्री (मोरंग, गिट्टी एवं बालू) की कीमत काफी ज्यादा लेने और जानबूझ कर कमी पैदा करने के संबंध में मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव खनन को शिकायती पत्र भेजा गया। कहा गया कि मार्च 2017 से पहले की तुलना में वर्तमान में गिट्टी की कीमत करीब करीब दो गुनी, मोरंग की कीमत साढ़े तीन गुनी और सफेद बालू की कीमत छह गुना बढ़ा दी गई है, जबकि रॉयल्टी दर इससे काफी कम है। 14 और 18 चक्कों की गाड़ियों पर लोडिंग नहीं करने दी जा रही है। इससे ट्रांसपोर्टरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री से इसमें सुधार करने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री रवींद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, रमेश यादव, अजय शर्मा, विनोद दुबे, कामाख्या सिंह, अशोक यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें