फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मुठभेड़ में दस हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी

Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल मोइनुद्दिन अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के घोषीपुरवा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास गुरुवार की रात मुठभेड़ में दस हजार के इनामी बदमाश मोइनुद्दीन अंसारी के पैर में गोली लगी। बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी विजय द्विवेदी भी घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक बाइक बरामद हुई है। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह व सीओ क्राइम प्रवीण सिंह के मुताबिक बीते दिनों पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी मोइनुद्दीन अंसारी की पुलिस तलाश कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

इनामी बदमाश मोइनुद्दीन अंसारी और उसके साथी ने चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार की रात पुलिस पर फायरिंग की थी। शाहपुर के ट्रांसफार्मर चौराहे के पास मोइनुद्दीन के आने की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। शाहपुर के अलावा क्राइम ब्रांच, चिलुआताल और गुलरिहा पुलिस ने घेराबंदी कर घोषीपुरवा के आगे कच्चे रास्ते से भाग रहे बदमाशों को घेरा तो एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मोइनुद्दीन के पैर में गोली लगी मगर उसका एक साथी फरार हो गए। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

परवेज गैंग का सदस्य है मोइनुद्दीन

शातिर बदमाश परवेज अंसारी गैंग में ही मोइनुद्दीन भी था। इसने कुछ महीने से अलग होकर खुद का गैंग बना लिया था। लूट और हत्या की कोशिश जैसी कई घटनाओं में यह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम पर हमला करने के बाद ही इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश परवेज समेत पांच को पिछले महीने ही पुलिस ने जेल भेजा था। इसी दौरान मोईनुद्दीन का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें