कप्तानगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे कप्तानगंज सीएचसी के सामने मोबाइल कंपनी के एक अधिकारी की कार से लैपटॉप व मोबाइल को चुराकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद चोर को पुलिस को हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया शख्स कानपुर के घंटाघर का निवासी है।
लखनऊ के विराट खंड गोमती नगर निवासी मोहम्मद हैदर बृहस्पतिवार को कार से बस्ती आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद लौटते समय कप्तानगंज के एक मोबाइल की दुकान पर बातचीत के लिए रुके। चलने से पूर्व देखा की कार पंक्चर है।
अभी वे पंक्चर मिस्त्री की दुकान का पता पूछ ही रहे थे कि एक युवक कार की अगली सीट पर रखा मोबाइल और लैपटॉप लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।