अड्डा बाजार। बीती रात लगभग ढाई बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश में गजरहा गांव का ट्रांसफार्मर पोल समेत धराशाई हो गया। इसके अलावा पड़रहवा गांव के पास एक पोल गिरने की सूचना है। उसके बाद से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। रविवार को दोपहर बाद कर्मियों ने काल खड़े करने की कार्रवाई शुरु किया । देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर अधिकारी लौट लिए। अड्डा हाइडिल क्षेत्र के गजरहा गांव का डंडा नहर के किनारे लगाया गया ट्रांसफार्मर धराशाई होते ही बिजली ब्रेक डाउन हो गई। बताया जाता है कि रात में बारिश के दौरान तेज हवा के बीच अचानक पोल समेत जब ट्रांसफार्मर गिरा तो उस दौरान सप्लाई थी। गनीमत रही कि तत्काल बिजली कट गई। सूचना पाकर रविवार की सुबह जेई शशिकांत गुप्ता कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर देने का आश्वासन देते हुए लौट गए।