फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल नहीं बना तो लोगों ने बंद कर दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहोरवा में इंडो-नेपाल बार्डर डेवलपमेंट के तहत पीडब्लूडी की ओर से करीब 20 करोड़ की लागत से बनाई गई नौ किमी सड़क पर सिहोरवा गांव के पश्चिम बनाया गया पुल पिछले साल बाढ़ में बह गया था। लोगों की शिकायत के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। सोमवार को हुई बारिश के बाद कटान शुरू हो गई और एक ट्रैक्टर भी फंस गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए लाया गया ह्यूम पाइप रखकर सड़क को बंद कर दिया है। सिर्फ लोग पैदल आ-जा सकते हैं। क्षेत्र के लोगों के आने- जाने का यही मुख्य मार्ग है। इसी ग्राम पंचायत के पूरब सुरजी गांव में एसएसबी के 43वीं वाहिनी का कपसिहवा कैंप भी है। एसएसबी के जवानों को आने-जाने के लिए यह एक मात्र सड़क है। क्षेत्र के विकास त्रिपाठी, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, रोहित, सोमराज, दुर्गा प्रसाद, जोगिंदर चौधरी, संतोष चौधरी, राम भवन आदि ने शीघ्र रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें