गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के नौतनवां स्टेशन पर दो नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पैदल उपरिगामी पुल (फुट ओवर ब्रिज) के निर्माण के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते दो नवंबर को गोरखपुर नौतनवां इंटरसिटी एक्सप्रेस (15019) आनंदनगर स्टेशन तक ही चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन (15020) आनंदनगर स्टेशन से गोरखपुर के लिए चलेगी। इसी प्रकार चार नवंबर को (55077, 55078) गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी एवं (75014, 75015) नौतनवा-गोरखपुर डेमू निरस्त कर दी गई है। जबकि (18202) नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस को नौतनवां से 75 मिनट देर से चलाया जाएगा।