गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा मौतों के विरोध में विभिन्न संगठनों ने 14 अगस्त को गोरखपुर बंद का एलान किया है। आमी बचाओ मंच ने शनिवार को विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बिस्मिल पार्क में बैठक कर यह निर्णय लिया। मंच के संयोजकविश्व विजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का बार-बार मौतों की वजह ऑक्सीजन की कमी न बताकर असल गुनाहगारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में सभी राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, छात्रों, नौजवानों और नागरिकों से बंद को सफ ल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर श्यामानंद श्रीवास्तव, अभिमन्यु पांडेय, मनोज सिंह, राजेश साहनी, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, आलोक शुक्ल, तेज नारायण, कृष्ण मोहन, पुनीत, दीपक, विवेक, बहादुर सिंह व उमेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।