गोरखपुर। रेल प्रशासन दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में एक मई को गोरखपुर से, सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन मई को सिकंदराबाद से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में एक मई को गोरखपुर से तथा बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन मई को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।