फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई पुलिस की जीप, बाइक

विज्ञापन
हादसे के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे स्थित कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने पुलिस की जीप और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जीप सवार एसओ समेत चार पुलिस कर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गए। जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गोरखपुर से फैजाबाद की ओर जा रहा ट्रक कप्तानगंज में बस को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच कप्तानगंज के थानेदार रोहित प्रसाद अपने साथ एसआई व दो सिपाहियों के साथ जीप से पहुंचे। दक्षिण की तरफ वायरलेस चौराहे की तरफ से आकर जैसे ही जीप पश्चिम की तरफ मुड़ी, बेकाबू ट्रक ने जीप को अपनी चपेट में लिया। इसी दौरान कप्तानगंज थाने के सेंठा निवासी शिवमूरत अपनी बहन सूर्यमति और बुआ सोहरता को बाइक पर बैठाए पहुंचे। उन्हें भी ट्रक ने चपेट मेें ले लिया। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें