फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी में साथ-साथ, मैदान में करेंगी दो-दो ‘हाथ’

Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
deoria
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में नामाकंन कक्ष में पर्चा दाखिला के दौरान महिला प्रत्याशी एक साथ बैठी रही, इस दौरान एक प्रत्याशी सेल्फी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर(देवरिया)। चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने को तैयार महिला दावेदार सेल्फी के मामले में साथ-साथ दिखीं। मंगलवार को नामांकन कक्ष में पर्चा दाखिल करने पहुंची महिलाओं ने जमकर सेल्फी ली। विभिन्न राजनैतिक दलों की महिला दावेदार एक साथ फोटो खिंचवाती देखी गईं। नामांकन कक्ष में एक बेंच पर बैठकर का इंतजार कर रही महिला दावेदार आपस में हंसकर बात कर रहीं थीं। चुनाव का परिणाम जो भी महिलाएं अपने स्वभाव के अनुसार एक-दूसरे का परिचय और हालचाल पूछती नजर आईं। इस दौरान भाजपा से बगावत कर नामांकन दाखिल करने आई पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम की पत्नी सुधा निगम और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा उपाध्याय एक साथ एक बेंच पर बैठी रहीं। सतासी राज घराने की एनसीपी की राजमाता भावना सिंह भी उनके साथ बैठकर बातचीत कर रहीं थीे। तीनों की बातचीत के दौरान किसी ने सेल्फी का प्रस्ताव रख दिया। फिर क्या था, तीनों ने आपस में सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें