मेंहदावल। क्षेत्र के नौगों गांव में विवाद में छोटे भाई को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बडे भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नौगों निवासी चंद्रहास दूबे और उनके छोटे भाई हरिभक्त दूबे की पत्नियों के बीच गुरुवार शाम को विवाद हुआ था। विवाद में दोनों सगे भाई के बीच पहले कहासुनी हुई थी। बाद में बडे भाई चंद्रहास दूबे ने जिला बदर अपराधी छोटे भाई हरिभक्त दूबे को अवैध असलहे से गोली मार दिया था। गोली सीने के दाहिने तरफ लगी थी। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी प्रीती ने अपने जेठ चंद्रहास और जेठानी निर्मला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। उसी मामले में आरोपी चंद्रहास को बनकसिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि आरोपी निर्मला को पहले की पकड़कर जेल भेज दिया गया है।