महराजगंज। रविवार की सुबह करीब 10 बजे डीएफओ मनीष सिंह ने चेहरी के एक आरा मशीन की जांच की। इस दौरान लकड़ी की स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई तो पता चला कि शीशम के नौ बोटा का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं है। इस बारे में आरा मशीन संचालक की तरफ से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर डीएफओ ने शीशम का 9 बोटा शीशम की लकड़ी अवैध पाए जाने पर आरा मशीन सील कर दिया। इस दौरान दौरान रेंजर ओपी मिश्रा, रामचंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।