फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के शक में दो युवकों की धुनाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रिश्तेदार की तबीयत खराब बताकर बहू और बेटे को बुलाने आए दो युवकों की धुनाई कर परिवार के लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कड़जा निवासी गजेंद्र पांडेय के मोबाइल पर एक लड़की ने कहा कि वह सरैया पकड़ी से बोल रही है। उसकी बुआ की लड़की आप के घर रहती है। उसकी नानी की हालत बहुत खराब है। वह गाड़ी भेज रही है। भेज दिजिएगा। उसी दौरान कार से दो युवक पहुंचे तो गजेंद्र पांडेय ने अपनी बहू से पहचान कराई। बहू ने दोनों को पहचानने से इंकार कर दिया। गजेंद्र पांडेय ने रिश्तेदारी में फोन किया तो पता चला कि वहां सब लोग ठीक हैं। वहां से किसी को नहीं भेजा गया है। परिजनों को उक्त मामला समझते देर नहीं लगी और दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर धोखे से अपहरण की तहरीर देकर युवकों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर पर सुनील प्रजापति व विनोद गुप्ता निवासी सोहरौना तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें