महराजगंज। शुक्रवार को मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों को चुन लिया गया। श्रीनाथधर दूबे को अध्यक्ष और देवेंद्र प्रताप सिंह मंत्री को मंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम यादव, संयुक्त मंत्री ब्रह्मानंद गौड़, संगठन मंत्री द्वितीय राजमन पांडेय, आडिटर अनिल पटेल, कोषाध्यक्ष सुनीता पटेल, सांस्कृतिक मंत्री अरुण कुमार मौर्य, कार्यालय सचिव नंदिता राय के अलावा राम प्रसाद, रामाश्रय चौरसिया, गंगा प्रसाद, सूर्यभान मौर्य, रफीउल्लाह, राजाराम को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सदर तहसील में अध्यक्ष राजाराम यादव व मंत्री राजमन पांडेय को बनाया गया। निचलौल तहसील के अध्यक्ष माधव शर्मा व मंत्री कपिलदेव और नौतनवां में राजाराम चौधरी को अध्यक्ष व राजेंद्र गुप्ता को मंत्री वहीं फरेंदा तहसील में अध्यक्ष विजय कृष्ण चतुर्वेदी और मंत्री के रूप में संजय सिंह चुने गए। निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।