फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पिपराइच, सहजनवां में हाेगी अखिलेश की सभा

Sat, 11 May 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सहजनवां और पिपराइच में जनसभा करेंगे। अखिलेश सुबह 11:15 बजे प्राइवेट वायुयान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 11.45 बजे जनसभा स्थल जीतपुर बाजार का मैदान, गुलरिहा पहुंचेंगे। एक घंटे की सभा के बाद वहां से वह सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज के मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर एक बजे से 1:45 बजे तक सभा के बाद वह गोरखपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां हेलीकॉप्टर छोड़ प्राइवेट वायुयान से दोपहर 2:10 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

13 को चंपा देवी पार्क में होगी संयुक्त सभा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की 13 मई को शहर के चंपा देवी पार्क में डेढ़ घंटे की संयुक्त जनसभा होगा। अखिलेश, प्राइवेट वायुयान से सुबह 11:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12 बजे जनसभा स्थल चंपा देवी पार्क पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें