गोरखपुर। चंडीगढ़ से आ रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सवार एक महिला ने गोरखपुर स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजकर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना टीटीई ने गोरखपुर कंट्रोल रूम को दी। गोरखपुर में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक और स्टाफ की मदद से प्रसूता को नीचे उतारा गया। प्रसव पीड़ा अधिक होने से एंबुलेंस को बुलाने का मौका ही नहीं मिला। ऐसे में वहां मौजूद महिला यात्रियों और महिला कांस्टेबल ने प्रसव कराया।