फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन भटनी तक ही चलेगी कृषक

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन भटनी मऊ तक ही चलेगी कृषक
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औड़िहार-वाराणसी खंड के कादीपुर-सारनाथ सेक्शन में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गर्डर लगाने का कार्य किए जाने के कारण तीन घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। इसके चलते (15008) लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस 23, 24, 26 एवं 27 मई को मऊ स्टेशन तक ही जाएगी। इसी प्रकार (15007) वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस 24, 25, 27 एवं 28 मई को मऊ से चलाई जाएगी। इसी तरह (55120) वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 24, 25, 27 एवं 28 मई को औड़िहार जंक्शन से चलेगी। वहीं (75114) वाराणसी सिटी-भटनी डेमू 24, 25, 27 एवं 28 मई को वाराणसी सिटी से एक घंटे री-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें