फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में 23 लाख रुपये की हेराफेरी

विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
बस्ती।विद्युत उप खंड अधिकारी (प्रथम) कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने बैंक में धन जमा कराने के बहाने लगभग 23 लाख रुपये की हेराफेरी कर डाली। इसका खुलासा बैंक रिकार्ड से हुआ। इस गोलमाल में एक पैट्रोलिंगमैन का नाम सामने आ रहा है, जिससे विभाग कार्यालय में कंप्यूटर का कार्य ले रहे था। इस मामले में कुल चार अन्य कर्मी भी फंस रहे हैं। घटना का खुलासा होने के बाद विभाग ने वसूली शुरू कर दी है। घटना एक हफ्ते पहले की है। एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि आधे से अधिक रकम की वसूली हो चुकी है। अगर पूरा धन नहीं जमा नहीं हुआ तो संबधित कर्मी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक हफ्ते का समय और दिया गया है।मालवीय रोड स्थित मुख्य अभियंता विद्युत कार्यालय के सामने हाईडिल कॉलोनी में एसडीओ (शहर) कार्यालय में उस समय खलबली मच गई जब कार्यालय में मृतक आश्रित पर पैट्रोलिंगमैन के पद नियुक्ति एक कर्मी ने लगभग 23 लाख रुपये का घोटाला कर लिया। कार्यालय वालों के मुताबिक नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता जो रकम कैंप के जरिए कार्यालय में जमा करते हैं। उसे प्रतिदिन बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी विभाग के एकाउंटेट की है। आरोप है कि कार्यालय की रकम कंप्यूटर का कार्य देखने वाले कर्मचारी से बैंक में धन जमा कराते थे जिसे वह पूरा न जमाकर आधा ही जमा करता था। फर्जी बिल बाउचर पेश कर देता था। कुछ ही दिनों में दो महंगी बाइक और दो मोबाइल खरीद ली तथा पांच लाख रुपये के कार की बुकिंग कराने की भी बात सामने आ रही है। शक होने पर लोगों ने अपनी बैंक आईडी में जमा की गई रकम की जांच की तो दंग रह गए। बैंक में जमा की गई रकम आधी अधूरी थी। पोल खुलने के बाद अब वसूली की जा रही है। एक्सईएन का कहना है कि सारी गड़बड़ी विभाग में एकाउंटेंट का पद काफी दिनों से खाली रहने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें