फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार ऐंठे

Thu, 23 Nov 2017 11:39 PM IST
deoria
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 20 हजार रुपये ऐंठने करने का मामला प्रकाश में आया है। कुशीनगर जिले के रहने वाले पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि रुपये और पासपोर्ट मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कुशीनगर के पटहेरवा थाना के करजहां गांव के रहने वाले रामसागर पुत्र सिंहासन विदेश में नौकरी कर घर की माली हालत ठीक करना चाह रहे थे। विदेश जाने के लिए उन्होंने देवरिया के एक युवक से संपर्क किया। युवक ने 20 हजार रुपये और पासपोर्ट ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी युवक ने उसे बीजा थमा दिया। रामसागर ने जब बीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। रामसागर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रुपये और पासपोर्ट दिलाने की मांग की है। शहर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें