फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से किसान की मौत

Mon, 06 Nov 2017 11:28 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना(देवरिया)।पोखरे में डूबने से किसान की मौत हो गई। घटना के वक्त किसान खेत में सिंचाई करने को पोखरे में पाइप लगा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। बैदा गांव निवासी शंकर शाहनी (65) खेती करस्रह्य परिवार का भरण पोषण करते है। सोमवार को गांव के पूरब स्थित अपने खेत की सिंचाई करने पहुंचे। वह पोखरे में जमा बाढ़ के पानी से खेत में पंपिंगसेट के द्वारा सिंचाई करने लगे। इस दौरान पंपिंग सेट से पानी आना बंद हो गया, तो वह पोखरे में लगी पाइप का निरीक्षण करने पहुंचे। किसान का संतुलन बिगड़ गया और पोखरे में डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पत्नी धनावती और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंच सपा नेता प्रदीप यादव ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें