फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पानी में फ्लोरायड सेहत के लिए घातक’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी ऑफ डोडोमा, तंजानिया के प्रो. बीबीएल श्रीवास्तव ने कहा कि पानी में मौजूद फ्लोरायड आयन कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। फ्लोराइड आयन को जल से निकालने में नीम चारकोल का उपयोग बहुत ही प्रभावकारी है। इससे पानी शोधित कर उसमें फ्लोरायड की मात्रा लगभग 78 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। इस तरीके से दांत का क्षरण, किडनी की बीमारी, बोन फ्लोरिसिस, बांझपन दूर की जा सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ. एनके शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. आलोक श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अल्पना त्रिपाठी, डॉ. आभा राज, डॉ. निखिल कांत शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें