धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली- तरयापार मार्ग पर दोकड़ा गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एएनएम से सोने की चेन और कुछ नकदी लूट ली। इस दौरान एएनएम व उसके पति से बदमाशों की हाथापाई भी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम पहुंच गई और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। महुली क्षेत्र के सुबखरी गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी दीनानाथ तरयापार उपकेंद्र पर एएनएम के पद पर तैनात हैं। निर्मला देवी का आरोप था कि वह मंगलवार रात साढ़े दस बजे वह अपने निवास स्थान से अपने पति के साथ तरयापार उपकेंद्र पर जा रहीं थी। महुली- तरयापार मार्ग पर दोकड़ा गांव के पास दो बदमाश बिना नंबर की बाइक से से ओवरटेक कर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उन्हें मारने पीटने लगे। इस दौरान बदमाशों की उनके पति और उनसे हाथापाई भी हुई। शोर सुनकर दोकड़ा गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश उनके गले से सोने की चेन और कुछ नकदी लूट लेकर भाग गए। हालांकि लोगों आता देख बदमाश बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ गए। गांव वालों की मदद से डायल 100 नंबर की टीम को तत्काल इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें और उनके पति को सुरक्षित उपकेंद्र तरयापार पहुंचा कर बदमाशों की बाइक थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि थाने पर तहरीर दे दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।