फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। दो दिन पहले डंडा नदी में डूबे मुन्ना शव गुरुवार शाम कोल्हुई थाना क्षेत्र के खैरा घाट के पास नदी में मिला। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव के रहने वाले मुन्ना मंगलवार को किसी काम से नेपाल गए थे। वहां से लौटते समय डंडा नदी पार कर रहे थे कि अचानक जल स्तर बढ़ गया और वह तेज धारा में बह गए। उसी दिन से परिजन तलाश में लगे हुए थे। गुरुवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के ही खैरा घाट के पास गस्त कर रहे एसएसबी जवानों ने नदी के किनारे तैरता शव देखा। जवानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने गांव के लोगों के सहयोग से शव की शिनाख्त मुन्ना नामक युवक के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें