परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार गांव के पास मंगलवार को घोराही नाले में आए बाढ़ के पानी में एक किशोर गिरकर बह गया। क्षेत्र के कोटिया बाजार गांव निवासी नासिर (15) पुत्र कोटिया- सिंगोरवा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया पर खड़ा होकर बाढ़ का पानी देख रहा था। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने पानी में गिर गया और तेज बहाव के कारण पानी के साथ बह गया। नासिर को पानी में गिरता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। जानकारी होने के बाद आसपास लोग ग्रामीण गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।