फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में लगी आग, अफरी तफरी

Fri, 13 Jul 2018 02:03 AM IST
गाोरख्ापुर
विज्ञापन
Fire
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाहीबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर में गुरुवार की सुबह मिड डे मील बनाने के दौरान किचन में आग लग गई। इससे पूरे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में शिक्षकों ने बच्चों सुरक्षा का ख्याल रखते हुए उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद भी मौके पर दमकल की कोई गाड़ी नहीं पहुंची।
शिक्षकों ने अपनी सूझ-बूझ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शिक्षकों ने बताया कि यह घटना गैस सिलिंडर की पाइप में लीक होने की वजह से हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें