रामपुर कारखाना(देवरिया)। घर में घुसकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर युवक भागने लगा। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। इस बीच युवक ने पुलिस वालों से बदसलूूकी भी की। महुआडीह चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में एक महिला अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसका पति बरामदे में बैठा था। रात के अंधेरे का लाभ लेते हुए युवक घर में दाखिल हो गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पति टार्च लेकर घर में गया। यह देखकर युवक घर के पीछे के रास्ते भागने लगा। पति के शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस बीच युवक पुलिस वालों से बदसलूकी भी किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी थानेदार श्याम बिहारी ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोपी युवक को छोड़ने का आरोप गलत है।