बखिरा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में महिला की नहाते वक्त एक युवक ने वीडियो क्लीप बना ली और इसके सहारे धमकाकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने उलाहना दी तो युवक के परिजनों ने गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। 28 वर्षीय महिला का आरोप था कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। 27 अगस्त की शाम को करीब छह बजे घर के आंगन में वह स्नान कर रही थी। उसके बगल स्थित एक व्यक्ति अपने घर की खिड़की से छुपकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो की जानकारी देकर अश्लील हरकत करने लगा। इसकी शिकायत आरोपी के घर करने गई तो, उसकी पत्नी, बहन व भाई उसे जाति सूचक गाली देने लगे। भयभीत होकर किसी प्रकार से भागकर वह घर पहुंची। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सांथा चौकी इंचार्ज ध्रुवनारायण सिंह को सौंपी है। आरोपी युवक की मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया गया है।