फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल विधायक का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय को उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने धर्मसिंहवा चौराहे पर मेंहदावल विधायक का पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप है गुरुवार शाम तक वीरेंद्र पांडेय को पार्टी ने नामित किया था लेकिन अचानक देर रात उनकी जगह पर दूसरे का नाम इस पद के लिए आने से ग्रामीण भड़क गए। सुबोध कुमार, बैजनाथ कन्नौजिया, घनश्याम, छोटलाल, धर्मेंद्र गौड़, धर्मेंद्र पांडेय, वीरेंद्र पुनया, पिंटू पटवा, शेषमणि आदि ने कहा कि भाजपा चार दिनाें से जिपं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए मंथन कर रही थी। गुरुवार देर शाम को वीरेंद्र पांडेय का नाम चयन किया गया। लेकिन, देर रात में पार्टी के लोगों ने अचानक नीना देवी को दौड़ में आगे कर दिया गया। जिससे धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। लोगों ने धर्मसिंहवा चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल का पुतला जलाया व मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खुद जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने खरीदा था और दाखिल भी करवाया था। गुरुवार की शाम को जिले के सभी विधायकों ने उन्हें भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की सहमति दी थी, लेकिन देर रात में उनके स्थान पर नीना देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामित कर दिया गया है। उनका नाम काटने के पीछे मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल का हाथ है, वह नहीं चाहते हैं कि मेंहदावल क्षेत्र से कोई जिला पंचायत अध्यक्ष बने। वहीं विधायक राकेश सिंह बघेल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी तय करती है कि किसे अध्यक्ष के लिए नामित किया जाए और किसे नहीं। इसमें उनका कोई भी योगदान नहीं है। वीरेंद्र पांडेय द्वारा लगाया गया सारा आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें