सोनौली(ब्यूरो)। काठमांडू पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाई गयी भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह काठमांडू पुलिस ने बालाजु बाजार के पास एक मकान में छापा मार कर नशीली दवाएं बरामद कीं। पुलिस मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक पवन राणा ने बताया की दिनेश थापा और पद्म आलेमगर निवासी बड़ानीलकंठ नेपाल के पास भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशीली दवा की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।