गोरखपुर। काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय और दिन में दो अप्रैल से बदलाव किया जाएगा। कई अन्य ट्रेनों की समय सारिणी में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर 9.25 बजे के स्थान पर 9.30 बजे पहुंचेगी
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन से रात 9.55 बजे के स्थान पर 9.45 बजे छूटेगी
- 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन से 9.05 बजे के स्थान पर 9.10 बजे चलेगी
- 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन से 9.05 बजे के स्थान पर 9.10 बजे रवाना होगी
- 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन से शाम 3.25 बजे के स्थान पर 3.20 बजे छूटेगी