फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत

Sun, 04 Feb 2018 11:05 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
बांसी(सिद्धार्थनगर)। घर से दवा लेने निकले एक वृद्ध को शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीर वृद्ध को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बांसी-इटवा मार्ग पर डायट के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी मुस्तकीम (60) शनिवार सुबह घर से दवा लेने के लिए इटवा क्षेत्र में आए थे। लौटते समय देर रात डायट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। रात करीब 11 बजे माघ मेले से लौट रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। एंबुलेंस से घायल को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जेब से मिले कागजात व मोबाइल फोन के जरिए शिनाख्त के बाद सूचना घर वालों को दी गई। कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें