फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आए युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 08 Dec 2017 11:55 PM IST
deoria
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भटनी(देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में शामिल युवक ने गांव की सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ घर पहुंची बालिका ने परिजनों को सारी घटना बयां की। परेशान मां ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके सभी बारातियों से पूछताछ की। वहीं घरवाले बालिका को लेकर भटनी सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें