गोरखपुर। खोराबार उपकेंद्र से जुड़े रानीडीह, दिव्यनगर न्यू और सहारा इस्टेट में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि गोरखपुर, देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण होेने की वजह से वन निगम की ओर से पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस दौरान खोराबार उपकेंद्रों से जुड़े मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।