फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.30 घंटे में 20 उड़ाने भर एयरफोर्स ने की मदद

विज्ञापन
हेलीकॉटर से बाढ़ पीड़ितों को सामान मुहैया कराते जवान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ से बचाव के कार्य में गोरखपुर का वायु सेना स्टेशन भी जुट गया है। गोरखपुर एयरफोर्स के तीन हेलीकाप्टरों से मानीराम और पीपीगंज में वायुसेना ने प्रशासन की मदद की। कुल 8.30 घंटे में 20 उड़ानें भरकर वायुसेना गोरखपुर के हेलीकाप्टरों ने बचाव कार्य से जुड़े इस अभियान को अंजाम दिया। उत्तर-पूर्वी बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में बाढ़ बचाव अभियान चलाया गया। वायुसेना स्टेशन गोरखपुर के पीआरओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही खाने-पीने के पैकेट वितरित किए गए। एक हेलीकाप्टर से ऑपरेशन बेतिया, गंडक नदी के तट पर बिहार के संगौली शहर में और दूसरे हेलीकाप्टर से आपरेशन कुशीनगर में बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। तीसरे हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर जिले के प्रतापपुर और गंगावाल में अभियान को चलाया गया। इसके तहत बाढ़ पीड़ितों को बेतियां में 254 पैकेट और कुशीनगर में 260 पैकेट खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें