फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च कर पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा का अहसास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। नगर में शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से रविवार को सीओ सुरेश कुमार रवि के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में आंतरिक सुरक्षा योजना का रूट मार्च कर पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान नगर में लोगों से सफाई पर ध्यान देने व अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई। दोपहर में खनुआ चौराहे से निकली टीम पैदल रूट मार्च करते हुए गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, जनता चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा, पुराना नौतनवां चौराहा, छपवां बाईपास तिराहा एवं हनुमान चौक होते हुए वापस थाने को लौट गई। इस दौरान सभी चौक चौराहों चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिस की स्पेशल पिकेट ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान लोगों के अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने एवं साफ सफाई रखने की अपील की गई। एसओ श्रीधर पाठक ने कहा कि अपील के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुरेश कुमार रवि ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से एसपी आरपी सिंह एवं एएसपी आशुतोष शुक्ला के निर्देश पर पुलिस द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया है। इस मौके पर भगवानपुर चौकी प्रभारी श्याम सुंदर चौबे, नौतनवां चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम, अड्डा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एसआई राजीव तिवारी, गेंदा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें