फरेंदा। फरेंदा क्षेत्र कच्ची शराब और जहरीली शराब की बिक्री का हब बन गया है। कच्ची शराब का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात छापेमारी के दौरान एक शख्स के पास भारीमात्रा में जहरीली शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई संतोष सिंह ने बताया कि भारीवैसी नर्सरी में छापेमारी के दौरान कैंपियरगंज क्षेत्र के धनहिया निवासी जयप्रकाश सहानी के पास से जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली यूरिया, नौसादर, सड़ा गुड़ सहित कई अन्य सामग्री पकड़ी गई और 10 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने जयप्रकाश सहानी के विरुद्ध 60/62 आबकारी एक्ट व 272 आईपीसी तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। छापेमारी के दौरान एसआई गजेंद्र पांडेय, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, गोरख यादव, सोमनाथ शर्मा व एसएसटी प्रभारी रामपाल यादव के साथ अन्य पुलिस कर्मी रहे।