गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के तहत बछवारा-विद्यापति धाम एवं मोहिउद्दीनगर स्टेशन के बीच प्री नान इंटरलॉकिंग एवं नान इंटरलॉकिंग होने के चलते बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली तीन स्पेशल ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
निरस्त ट्रेनें
बरौनी से सात, 10 व 14 मई को चलने वाली (04023) बरौनी-दिल्ली स्पेशल।
बरौनी से आठ व 11 मई को प्रस्थान करने वाली (04403) बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल।
नई दिल्ली से सात व 10 मई को प्रस्थान करने वाली (04404) नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल।
रास्ता बदलकर चलने वाली ट्रेनें
नौ मई को (19305) इंदौर-कामाख्या।
नौ व 12 मई को (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस।
नौ व 12 मई को (22412) आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस।
नौ मई को (15716) अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस।
10 मई को (15622) आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस।
10 मई को (15934) अमृतसर-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस।
10 व 13 मई को (14617) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस।
नौ व 12 मई को (14618) अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।
10 मई को (15280) आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस।