गोरखपुर। कोहरे के चलते ट्रेन के संचालन में आ रही कठिनाइयों के चलते रेल प्रशासन ने गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। ट्रेन का एक फेरा घटाया गया है। 12595 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस 11 फरवरी तक गोरखपुर से प्रत्येक सोमवार एवं 12596 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 12 फरवरी तक आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को निरस्त की गई है।